चार्लोट एडवर्ड्स ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लिया

लंदन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है।

किया सुपर लीग में साउदर्न वाइपर्स टीम को सफलतापूर्वक दूसरा स्थान दिलाने के बाद चार्लोट ने संन्यास की घोषणा की।

37 साल की चार्लोट ने बीते साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। भारत में आयोजित टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी से हटाए जाने के बाद चार्लोट ने संन्यास की घोषणा की थी।

चार्लोट ने इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी-20 मैच खेले थे। उनका करियर 20 साल का रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493