चार धाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक के कारण मौत

नई दिल्ली – उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के एकसाथ पहुंचने से लोगों को बदइंतजामी और मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहां खाने-पीने और अन्य जरूरत के सामानों की दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, पांच दिनों में 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। मृतकों में मध्य प्रदेश के भी तीन लोग शामिल हैं।

चार धाम यात्रा पर गए मध्य प्रदेश के तीन लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘चार धाम यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं के हार्ट अटैक के कारण असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।’

सीएम यादव ने आगे लिखा, ‘मृतकों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की अंतरिम सहायता राशि प्रदान की जायेगी। यात्रा में गए प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्प लाइन नं. 011-26772005 , 0755-2708055 एवं 0755-2708059 जारी किया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493