चा डु-रि ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहा

सियोल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के डिफेंडर चा डु-रि ने अपने 14 साल के लंबे अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल करियर के समापन की घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 34 वर्षीय चा ने दो विश्व कप में दक्षिण कोरिया का प्रतिनिधित्व किया। इसमें 2002 का विश्व कप भी शामिल है, जब दक्षिण कोरियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी। उन्होंने दक्षिण कोरिया के लिए 76 मैच खेले।

चा ने मंगलवार को कहा, “आपने मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा प्यार और समर्थन मुझे दिया। मैंने इन वर्षो में हमेशा अच्छा फुटबाल खेलने की कोशिश की और मैं खुशी के साथ संन्यास ले रहा हूं।”

चा ने दक्षिण कोरिया के लिए आखिरी मैच मंगलवार को खेला, जिसमें टीम न्यूजीलैंड को 1-0 से हराने में कामयाब रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493