चिंटूजी के साथ काम करना मजेदार : बिग बी

मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में ऋषि कपूर के साथ काम करना मजेदार रहा।

अमिताभ ने कहा, “कई सफल, ऐतिसाहिक फिल्मों में काम करने के बाद चिंटूजी के साथ ‘102 नॉट आउट’ में काम करना शानदार रहा। नई कहानी, सक्षम निर्देशन और योग्य टीम के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहा।”

उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ 75 वर्षीय ऋषि के 102 वर्षीय पिता की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि देश युवा और जीवंत नई पीढ़ी को पसंद करत है और जिन्होंने भी कहा है कि ‘बूढ़े’ ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं। हमें पता है कि आप शायद हमें उतना पसंद नहीं करें लेकिन एक मौका दें हम आपको निराश नहीं करेंगे।”

ऋषि ने कहा कि उन्हें बिग बी के साथ काम करने की खुशी है।

ऋषि ने कहा, “फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में काम कर बहुत सारी यादें ताजा हुई, जो अमित जी और मैंने अपनी युवावस्ता में अनुभव की थी। मुझे इस तरह की विशेष फिल्मों का हिस्सा बनने की खुशी है। यह निश्चित रूप से प्रशंसकों को खुश करेगी।”

फिल्म ‘102 नॉट आउट’ चार मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493