चिरंजीवी की 150वीं फिल्म की हीरोइन नहीं काजल

चेन्नई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजल अग्रवाल को मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी तेलुगू में उनकी नायिका के रूप में अंतिम रूप से नहीं चुना गया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “काजल विचाराधीन अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन निर्माताओं ने उन्हें अभी साइन नहीं किया है।”

यह फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कथथि’ का आधिकारिक रीमेक होगा और साथ ही यह चिरंजीवी की 150वीं फिल्म होगी।

सूत्र ने बताया कि काजल की यह फिल्म करने की संभावना भी नहीं है।

उन्होंने कहा, “काजल ने हाल ही में अजीत कुमार की अगली फिल्म साइन की है। इस फिल्म के लिए उन्हें एक माह के लंबे शेड्यूल के लिए बुल्गारिया में रहना पड़ेगा, इसलिए उनके पास चिरंजीवी की फिल्म के लिए डेट्स नहीं होंगे।”

वी.वी विनायक द्वारा निर्देशित इस फिल्म से राम चरण एक निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493