चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन की पार्टी में सितारों का तांता

हैदराबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन के जश्न में श्रीदेवी, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बॉलीवुड सितारे पहुंचे। बर्थडे पार्टी का आयोजन उनके अभिनेता बेटे राम चरण तेजा ने किया था।

पार्टी यहां शनिवार को होटल पार्क हयात में रखी गई, जिसमें हिंदी सिनेजगत की नामचीन हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

चिरंजीवी के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह एक शानदार पार्टी थी। चिरंजीवी के परिवार ने पूरी शाम के लिए होटल बुक करवाया था। सभी मेहमानों ने चिरंजीवी से अपने जुड़ाव और उनके जबर्दस्त प्रसिद्धि पाने के बारे में बात की।”

इसके अलावा पार्टी में अभिनेता विवेक ओबरॉय उनकी पत्नी प्रियंका, बोनी कपूर और तब्बू सहित कुछ अन्य नामचीन चेहरों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

सुपरस्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, आमिर खान को भी आना था, लेकिन नहीं आ पाए।

जन्मदिन की पार्टी में चिरंजीवी की मां अंजना देवी भी मौजूद रहीं।

तेलुगू फिल्म जगत से मोहन बाबू, फिल्मकार के. विश्वनाथ, नागार्जुन और उनकी पत्नी अमाला, बेटा नागा चैतन्य, वेंकटेश, बालाकृष्णा, नितिन, गोपीचंद और रवि तेजा भी पधारे।

वहीं तमन्ना भाटिया, तापसी पन्नू, काजल अग्रवाल, तृषा कृष्णन और इलियाना डिक्रूज जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां भी पहुंचीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493