चिली की अंडर-17 फुटबाल टीम रविवार को आएगी भारत

कोलकाता, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 फुटबाल विश्व कप के लिए चिली की टीम रविवार को भारत आएगी।

विश्व कप की शुरुआत छह अक्टूबर से हो रही है। यह 28 अक्टूबर तक चलेगा।

चिली को विश्व कप के ग्रुप-एफ में रखा गया है। उसके साथ इस ग्रुप में इंग्लैंड, इराक और मैक्सिको हैं। इस ग्रुप के मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसी स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल भी होगा।

चिली अपने पहले मैच में आठ अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493