चिली की चेरी से लदा विमान चीन पहुंचा

फल आयातक कंपनी दालियान यीडू कोल्ड चेन लिमिटेड के महाप्रबंधक जी बिन ने कहा कि यह पहली नियमित चार्टर उड़ान लाइन है, जो चिली से ताजे फल शेन्यांग लाएगा।

जहाज के जरिए चिली से सामान चीन पहुंचने में 25 दिन लगते हैं, लेकिन हवाई मार्ग से इसमें लगभग 20 घंटे लगते हैं। इससे चीन के लोग चिली की ताजा ब्लूबेरीज का स्वाद ले पाएंगे।

चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का चार्टर विमान चिली से उड़ान भरने के बाद लॉस एंजेलिस होते हुए शेन्यांग पहुंचा।

ताजा फलों और अन्य खाद्य उत्पादों की हवाई मार्ग से आपूर्ति अधिक सामान्य हो गई है। चिली की ब्लूबेरी चीन में फल ई-वाणिज्य प्लेटफॉर्म ‘फ्रूटडे डॉट कॉम’ पर बेची जाती है। प्रति 500 ग्राम ब्लूबेरी लगभग 88 युआन (13.6 डॉलर) में बिकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493