चिली : चिड़ियाघर में बाघों के बाड़े में कूदा युवक

चिड़ियाघर प्रशासन ने अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, “एक शख्स बाघों के बाड़े की छत पर पहुंच गया और चारदीवारी तोड़कर अंदर घुस गया। उसने बाघों के पास पहुंचने से पहले अपने कपड़े उतार दिए।”

स्थानीय टेलीविजन नेटवर्क टीवीएन ने कहा कि शख्स लबादे के साथ बाड़े में गया, जबकि अन्य रपटों के मुताबिक, वह आत्महत्या के इरादे से वहां गया था। उसके पास से आत्महत्या का नोट बरामद हुआ है।

बाड़े में कूदने के बाद युवक पर दो बाघों ने हमला कर दिया। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने बाघों को गोली मारने का फैसला किया।

टीवीएन ने चिड़ियाघर अधिकारी के हवाले से बताया, “ये बाघ पिछले 20 वर्षो से अधिक समय से हमारे साथ थे।” युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चिड़ियाघर सप्ताहांत में खुला रहा, लेकिन बाघों के बाड़े को जांच के लिए बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493