चिली में भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में भी सुनामी की चेतावनी

वेलिंग्टन, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। चिली में बुधवार को आए तेज भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में भी गुरुवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

न्यूजीलैंड के पूर्व के कई हिस्सों में लोगों को तटवर्ती इलाकों से दूर रहन की चेतावनी दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय (एमसीडीईएम) ने पूर्वी केप, कैथम द्वीप समूह, कोरोमंडल और बैंक पैनिनसुला में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को समुद्र और नदियों से दूर रहने तथा नौकाविहार या पर्यटन स्थलों का भ्रमण न करने की सलाह दी गई है।

सुनामी की चेतावनी तब तक प्रभाव में रहेगी, जब तक एमसीडीईएम द्वारा चेतावनी रद्द करने का कोई संदेश नहीं दिया जाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493