अंतरिक्ष में ईंधन भरने की तकनीक को सफलतापूर्वक पूरा करना देश के लिए स्थाई अंतरिक्ष केंद्र बनाने की दिशा में मददगार होगा। चीन अंतरिक्ष में ईंधन भरने की क्षमता रखने वाला रूस और अमेरिका के बाद तीसरा देश है।
पृथ्वी पर मौजूद तकनीशियनों के नियंत्रण में कक्षा में ईंधन भरने में लगभग पांच दिनों का समय लगता है। अंतरिक्ष में दूसरी बार ईंधन भरने की प्रक्रिया जून में पूरी की जाएगी।
दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में स्थित वेनचैंग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से 20 अप्रैल को चीन के पहले मालवाहक अंतरिक्ष यान को छोड़ा गया था। यह 22 अप्रैल को अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगगोंग-2 के साथ जुड़ गया था।
dharmpath.com dharmpath