चीनी अध्ययन पर विश्व सम्मेलन सियोल में शुरू

सम्मेलन का आयोजन वर्ल्ड फोरम ऑन चाइना स्टडीज कर रहा है। शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज और एशियाटिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ कोरिया युनिवर्सिटी सम्मेलन के सह-आयोजक हैं।

सम्मेलन में चीन के आर्थिक विकास की संभावना, चीन के राजनीतिक और सामाजिक विकास की संभावना, चीन में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को पुनर्जन्म और विश्व के साथ चीन के संवाद का भविष्य जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज के पूर्व उपाध्यक्ष और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफ चाइना के अध्यक्ष ली यांग ने उद्घाटन समारोह में कहा कि विकास दर में थोड़ी वृद्धि के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती आती गई है और उत्कृष्ट संरचना, मध्य और उच्च विकास दर की राह पर आगे बढ़ रही है तथा लोगों की आजीविका में सुधार कर रही है।

सम्मेलन की शुरुआत 2001 में हुई है। यह लब्धप्रतिष्ठत विद्वानों के लिए चीन अध्ययन के भूत, वर्तमान और भविष्य की तहकीकात करने का एक स्थापित मंच बन चुका है।

ईस्ट एशियन सिंपोजियम विदेश में हो रहा दूसरा सम्मेलन है। इससे पहले मई 2015 में न्यूयॉर्क और अटलांटा में इसका आयोजन हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493