चीनी अनुसंधान पोत मिशन पूरा कर वापस लौटा

किंगदाओ, 15 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीनी अनुसंधान पोत दायांग यिहाओ 216 दिनों की समुद्री यात्रा व 31,000 मील की दूरी तय कर गुरुवार दोपहर किंगदाओ लौट आया।

किंगदाओ, 15 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीनी अनुसंधान पोत दायांग यिहाओ 216 दिनों की समुद्री यात्रा व 31,000 मील की दूरी तय कर गुरुवार दोपहर किंगदाओ लौट आया।

चीन के 39वें समुद्री अभियान के दौरान यह पोत समुद्री सर्वेक्षण के द्वारा पॉलीमेटालिक (बहुधात्विक) सल्फाइड और समुद्र तल की दुर्लभ जमीन तथा समुद्री जल और भूवैज्ञानिक नमूने लेने के लिए हिंद महासागर की यात्रा पर निकला था।

चीन और इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी ने वर्ष 2011 में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत चीन को 15 सालों तक दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर के 10,000 वर्ग किमी क्षेत्र में बहुधात्विक सल्फाइड की खोज करने का विशेष अधिकार दिया गया था।

अभियान दल के प्रमुख वैज्ञानिक ली हुअई मिंग ने कहा कि इस मिशन की सफलता पहली बार जलतापीय क्षेत्रों से सल्फाइड कोर के नमूने प्राप्त करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493