चीनी अभिनेत्री झाओ को प्रतिभूति बाजार ने किया प्रतिबंधित

शंघाई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी अभिनेत्री झाओ वेई उर्फ विकी झाओ को चीन की किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में पांच सालों के लिए वरिष्ठ पद पर नियुक्त होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा यह आदेश दिया गया है। यह सजा झाओ और उनके पति हुआंग यूलोंग के नियंत्रण वाली कंपनी तिबेट लोंगवाई द्वारा 2016 में घोषित झेजियांग वानिजा के 29 फीसदी हिस्सेदारी के असफल अधिग्रहण के कारण दी गई है।

इस जोड़े को यह सजा झूठ-मूठ घोषणा कर बाजार में अफरा-तफरी फैलाने के लिए दी गई है और एक्सचेंज के मुताबिक, उन्हें इस घोषणा का ‘सेलेब्रिटी होने के कारण’ लाभ भी मिला, लेकिन उनके पास उस कंपनी को खरीदने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन नहीं थे।

चीन के प्रतिभूति नियमन आयोग ने पहले भी इस जोड़े को इसी जुर्म के लिए शंघाई शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर पांच साल का प्रतिबंध और 1,70,000 डॉलर का जुर्माना लगाया था।

झाओ को 1990 की टीवी सीरीज ‘माय फेयर प्रिंसेस’ से लोकप्रियता हासिल हुई थी। उन्होंने ‘शाओलिन सॉकर’ और ‘रेड क्लिफ’ फिल्म में काम किया है। 2014 में झाओ ने पहली बार फिल्म ‘सो यंग’ से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493