एसोसिएशन फॉर टूरिज्म एक्सचेंज एक्रॉस द ताइवान स्ट्रेट्य (एटीईटीएस) के महासचिव लियु केझी ने गुरुवार को इस दुर्घटना के मृतकों को याद करते हुए एक बयान में यह बात कही।
ताइवान के ताओयुआन हवाई अड्डे के पास मंगलवार को एक पर्यटक बस राजमार्ग बैरियर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसमें आग लग गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चीन के एक गाइड और 23 पर्यटक सहित दो स्थानीय लोग शामिल हैं।
लियु उन चार चीनी अधिकारियों में शामिल हैं, जो बुधवार दोपहर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए ताइवान पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath