चीन में सर्दी शुरू होते ही सार्वजनिक पार्को में ‘डॉगस्लेजिंग’ एक लोकप्रिय आउटडोर कार्यक्रम बन जाता है। इस दौरान देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी से संबंधित कई उत्सवों का आयोजन होता है। हालांकि इस दौरान कुत्तों की देखभाल पर बहुत ध्यान नहीं दिया जाता। उन्हें आराम का वक्त भी नहीं मिलता है।
ऐसे में पशुप्रेमियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है, जिनमें चीनी अभिनेत्री जो चेन भी शामिल हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “स्केटिंग और स्कीइंग के दौरान कृपया ‘डॉगस्लेज’ न करें, उनकी स्थिति बहुत खराब हो जाती है। कई बार वे गिर पड़ते हैं, लेकिन उन्हें फिर से खड़े होकर भागना पड़ता है। उनके पैरों से खून भी बहता है।”
चेन के इस संदेश को मंगलवार रात साझा किया गया, जिसे 80,000 बार रीट्वीट मिले और करीब 20,000 लोगों ने इसे पसंद भी किया।
चेन के एक फॉलोअर ने उनके इस संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “स्लेज कुत्ते आम तौर पर समूह में काम करते हैं, लेकिन कुत्तों के मालिक कई बार उनपर अकेले ही स्लेज घसीटने के लिए दबाव बनाते हैं।”
dharmpath.com dharmpath