चीनी कंपनी को सौंपा गया बहुउद्देशीय जहाज

‘ऑफशोर ऑयल 691’ नाम के इस पोत को रॉल्स-रॉयस मरीन और वुचांग शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री ग्रुप ने डिजाइन किया है। इसे 80 करोड़ युआन (लगभग 12.6 करोड़ डॉलर) से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।

शिपबिल्डिंग कंपनी के बोर्ड निदेशक यांग झीगांग ने कहा कि यह जहाज 366 टन तक का भार वहन कर सकता है।

इस जहाज की लंबाई 93.4 मीटर और चौड़ाई 22 मीटर है। इस जहाज में 100 टन वजनी क्रेन, एक हेलीकॉप्टर डेक और अन्य सुविधाएं भी हैं।

इस जहाज का इस्तेमाल जल और तेल आपूर्ति अभियानों में किया जा सकता है और यह पानी के भीतर रोबोट अभियानों में भी मदद कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493