इक्वाडोर के हाइड्रोकार्बन मंत्री कारलोस पारेजा ने मंगलवार को कहा कि अंदेस पेट्रोलियम के साथ समझौता इक्वाडोर के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में तेल उत्खनन की शुरुआत है और यह इक्वाडोर सरकार में विदेशी निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है।
पारेजा ने कहा, “यह एक संदेश देता है कि हमारा देश विश्वास अर्जित कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद कंपनियां यहां आकर निवेश करना चाहती हैं।”
अंदेस पेट्रोलियम की स्थापना 2006 में हुई थी, जिसमें चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीएनपीसी) तथा चाइना पेट्रोलियम एंड केमिकल कॉरपोरेशन (साइनोपेक) के शेयर हैं।
इक्वाडोर में अंदेस पेट्रोलियम की अध्यक्ष झाओ शिनजु ने कहा कि कंसोर्टियम ने अत्याधुनिक तकनीकों व देश के पर्यावरण कानूनों का पालन करते हुए आज की तारीख में दक्षिण अमेरिकी देश में लगभग 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।
इक्वाडोर वर्तमान में लगभग 540,000 बैरल तेल का प्रति दिन उत्पादन करता है और तेल इसका प्रमुख निर्यात है।
dharmpath.com dharmpath