पेरिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। हांगकांग स्थित चीन की बिजली उपकरण बनाने वाली कम्पनी लेडस ने फ्रांसीसी फुटबाल क्लब सोचाक्स का मालिकाना हक हासिल कर लिया है।
पहले इस क्लब का मालिकाना हक फ्रांसीसी कार निर्माता कम्पनी पीएसए पिगो सिट्रोन के पास था लेकिन इस कम्पनी ने लेडस को मालिकाना हक स्थानांतरित करने की पुष्टि कर दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्रांस के इस सेकेंड डिवीजन क्लब के प्रमुख जेनिस वोर्ब ने कहा कि यह प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हुई थी।
इस तरह चीन की किसी कम्पनी ने पहली बार यूरोप के किसी क्लब का पूर्ण मालिकाना हक हासिल किया है।
फ्रांस में सोचाक्स के अलावा दो ऐसे क्लब-पेरिस सेंट जर्मेन और मोनाको हैं, जिनका हक विदेशी मालिकों के हाथ में है। ये दोनों लीग-1 क्लब हैं।
dharmpath.com dharmpath