‘ग्रीन एंड क्लीन’ के संस्थापक एवं निदेशक जॉन डिकिंसन एवं थियो रूग्रोक की कंपनी आस्ट्रेलिया की ताजा हवा चीन और कई अन्य देशों को बेच रही है। रूग्रोक ने सोमवार को कहा कि “मुझे पता चला है कि चीन के कुछ हिस्सों में प्रदूषण अधिक है और वह इस दिशा में कुछ करना चाहते थे।”
रूग्रोक ने कहा, “जब मैं चीन से आस्ट्रेलिया आया तो मैंने कुछ स्वच्छ स्थान देखे। हमें इन स्थानों से स्वच्छ बोतलबंद हवा की युक्ति सूझी।”
ग्रीन एंड क्लीन ने देश के कुछ बेहतरीन स्थानों जैसे सिडनी के बांडी बीच और क्वींसलैंड के गोल्डकोस्ट से मोबाइल कृषि इकाई के जरिए हवा बोतल में भरनी शुरू की। कंपनी ने दुकानों और हवाईअड्डों को बोतलबंद हवा बेची।
dharmpath.com dharmpath