चीनी दूतावास पर हमला करने वालों को दंडित करेगा किर्गिस्तान

किर्गिस्तान के विदेश मंत्री अब्दिलदेव ने कहा कि किर्गिस्तान इस आत्मघाती हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है और किर्गिज नेताओं की ओर से वह चीनी दूतावास और हमले में घायल हुए लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि किर्गिस्तान की ओर से हमले के बाद सभी आपात कदम उठाए गए हैं, और इस घटना की जांच की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार रहे लोगों को दंडित किया जाएगा।

वांग ने अपनी ओर से भी इस हमले की निंदा कर किरर्गिस्तान में हुए इस हमले की सटीक स्थिति का पता लगाने का आग्रह किया। वांग ने घटना के जिम्मेदार लोगों को दंडित करने और इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति से बचने की भी बात कही।

गौरतलब है कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को चीनी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए थे। हमलावर विस्फोट में मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493