कोलंबो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की नौसेना के एक चिकित्सा पोत ने यहां के बंदरगाह पर लंगर डाला है। पोत चार दिन तक यहां रहेगा। श्रीलंका के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कोलंबो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। चीन की नौसेना के एक चिकित्सा पोत ने यहां के बंदरगाह पर लंगर डाला है। पोत चार दिन तक यहां रहेगा। श्रीलंका के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘पीस आर्क’ नाम का यह जहाज रविवार को बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज पहली बार श्रीलंका आया है।
टास्क कमांडर मेजर जनरल गुआन बोलिन ने कहा कि पोत लोगों के लिए खुला रहेगा और उन्हें चिकित्सीय सेवा देगा।
यह छठी बार है जब ‘पीस आर्क’ अपने ‘सौहार्द मिशन’ पर निकला है। 2017 में इसके मिशन में श्रीलंका इसका पहला ठहराव है।
यह पोत जिबूती बंदरगाह, सिएरालियोन के फ्रीटाउन बंदरगाह, गैबोन के ओवेंदो बंदरगाह और कांगो के पोएंटे नोएर बंदरगाह भी जाएगा।
dharmpath.com dharmpath