चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने निकले सियोल के मेयर

उन्होंने चीनी पर्यटकों से दक्षिण कोरिया घूमने आने की पुरजोर अपील की।

हाल ही में फैली मर्स महामारी के कारण दक्षिण कोरिया में पर्यटन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मेयर पार्क वू सुन ने सफेद शर्ट पहन रखी थी, जिस पर ‘विजिट सियोल नाऊ’ लिखा हुआ था। उन्होंने डेढ़ घंटा लोगों के बीच बिताया। कोरयिाई पॉप स्टार्स के साथ नृत्य किया और राहगीरों के बीच कॉस्मेटिक्स और कूपन बांटे।

पार्क चीन की पांच दिन की यात्रा पर हैं। उनका शंघाई और बीजिंग जाने का भी कार्यक्रम है। उनकी कोशिश उन पर्टटकों को कोरिया तक वापस लाने की है जो मर्स के डर से वहां नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, “बीते साल सियोल आने वाले पर्यटकों में से 43 फीसदी चीनी थे। लेकिन, अब यह संख्या घट कर आधी हो गई है।”

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके अभियान से पर्यटकों की सोच बदलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493