चीनी पर्यटकों को वीजा नियमों में छूट देगा रोमानिया

‘नेशनल अथॉरिटी ऑफ ट्यूरिज्म’ (एएनटी) के अनुसार, इस संबंध में अप्रवासन के लिए जनरल निरीक्षणालय, विदेश मंत्रालय और एएनटी की समिति के अधिकारियों के बीच एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर होंगे।

एएनटी की अध्यक्ष एंका पावेल नेडेया ने कहा कि यह सभी सुविधाएं उन्हीं पर्यटकों को दी जाएंगी, जो टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करेंगे।

रोमानियाई पर्यटक आवास इकाइयों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सालाना करीब 20 लाख विदेशी पर्यटक रोमानिया की यात्रा करते हैं।

रोमानिया आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या काफी कम है और स्थानीय ट्रेवल ऑपरेटरों का कहना है कि वीजा मिलने में देरी होना और लंबे समय तक वीजा का इंतजार करना जैसी कई बाधाएं देश में चीनी पर्यटकों के आने में बाधा डाल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493