न्यूजीलैंड सांख्यिकी विभाग ने बताया कि देश भर में पिछले साल नवंबर के दौरान एक साल पहले के मुकाबले मुसाफिरों की संख्या में 4.6 फीसदी तेजी देखी गई। इसमें लगातार 20वें महीने वृद्धि देखी गई है।
व्यापार संकेतक प्रबंधक क्लारा अर्थर्ले ने कहा कि नवंबर 2014 की तुलना में नवंबर 2015 में रिकार्ड संख्या में पर्यटक न्यूजीलैंड आए। इनमें से ज्यादातर ने दक्षिणी द्वीप का दौरा किया। इस दौरान घरेलू मुसाफिरों की संख्या में 5.2 फीसदी वृद्धि देखी गई, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुसाफिरों की संख्या में 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
चीनी पर्यटकों की संख्या में नवंबर में रिकार्ड बढ़ोतरी देखी गई। न्यूजीलैंड सांख्यिकी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की आवक में 11 फीसदी का इजाफा हुआ और कुल 3,00,500 पर्यटक न्यूजीलैंड आए। इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चीनी पर्यटकों में 35 फीसदी देखी गई और 36,700 चीनी पर्यटकों ने नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा किया।
नवंबर महीने में न्यूजीलैंड आनेवाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा संख्या चीन से आए लोगों की रही, जो कि नवंबर 2013 के मुकाबले दोगुना है।
नवंबर में खत्म हुए वर्ष में न्यूजीलैंड में पर्यटकों की संख्या रिकार्ड 30.9 करोड़ रही, जो कि पिछले साल से नौ फीसदी ज्यादा है। इनमें आस्ट्रेलिया से 13.2 लाख, चीन से 3,44,900 और अमेरिका से 2,40,000 पर्यटक आए।
dharmpath.com dharmpath