चीनी पांडा के आने से बेल्जियम पार्क में पर्यटक बढ़े

ब्रसेल्स, 11 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बेल्जियम के पैरी दैजा एनिमल पार्क में फरवरी 2014 में आए चीनी पांडा हाओ हाओ और जिंग हुई के आगमन के बाद पार्क में पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया है।

ब्रसेल्स, 11 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बेल्जियम के पैरी दैजा एनिमल पार्क में फरवरी 2014 में आए चीनी पांडा हाओ हाओ और जिंग हुई के आगमन के बाद पार्क में पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया है।

पार्क की प्रवक्ता एलेक्सजैंड्रा विदानोवस्की ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2015 के दौरान पार्क में आगंतुकों की संख्या 2013 से 42.1 प्रतिशत बढ़कर 17.67 करोड़ हो गई थी।

उन्होंने कहा कि छुट्टियों के मौकों पर कभी-कभी पर्यटकों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि हमें पार्क के दरवाजे बंद करने पड़ते हैं और पर्यटकों से अपनी योजना रद्द करने का अनुरोध करना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि दो जून को विशाल पांडा हाओ हाओ ने 170 ग्राम के एक नर पांडा को जन्म दिया था और इस शिशु पांडा का जन्म पर्यटकों को पार्क की ओर अधिक आकर्षित कर रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493