बीजिंग, 8 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी तटरक्षक पोतों ने रविवार को पूर्वी चीन सागर के दियाओयु द्वीप समूह के विवादित जल क्षेत्र में गश्त किया। चीन के इस कदम से जापान का भड़कना तय माना जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तीन चीनी तटरक्षक (सीसीजी) जहाजों ने दियाओयु द्वीप समूह के जल क्षेत्र में गश्त किया। जापान इन द्वीपों को सेनकाकु कहता है।
चीन के समुद्रीय प्रशासन ने कहा कि चीन नियमित आधार पर इस तरह की गश्त लगाता रहता है।
जापान और चीन के बीच पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर तनाव साल 2012 से बढ़ा है।
इन सालों में चीन की समुद्री क्षेत्रों को लेकर आक्रामक नीति रही है। चीन ने दक्षिणी चीन सागर के अपने दावे पर जोर देते हुए हिंद महासागर और पूर्वी चीन सागर में भी गश्त शुरू की है।
dharmpath.com dharmpath