चीनी प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान हमले पर संवेदना जताई

बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग शनिवार को काबुल में हुए आतंकवादी हमले को लेकर अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला को संवेदना संदेश भेजा।

बीजिंग, 27 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग शनिवार को काबुल में हुए आतंकवादी हमले को लेकर अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला को संवेदना संदेश भेजा।

ली ने अपने संदेश में कहा कि वह काबुल में हुए हमले को लेकर हैरान हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि चीन इस हमले की दृढ़ता के साथ निंदा करता है। ली ने चीनी सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना और घायलों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई।

चीन दृढ़ता से सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है और वह मजबूती से राष्ट्रीय सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने और आतंकवाद पर शिकंजा कसने के लिए अफगानिस्तान सरकार के निरंतर प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।

काबुल में शनिवार को एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 200 घायल हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493