शिजियाझुआंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कैमरून के मिडफील्डर स्टीफेन एम बिया नए चीनी फोर्च्यून फुटबाल क्लब में शामिल हो गए हैं।
चाइनीज सुपर लीग फुटबाल क्लब ने शुक्रवार को कहा कि बिया तुर्की के क्लब ट्रेबजोन से नए चीनी क्लब में शामिल हो गए हैं।
उत्तरी हेबेई प्रांत में स्थित किनहुआंग्डाओ आधारित नए क्लब ने हालांकि बिया के साथ अनुबंध के विवरण का खुलासा नहीं किया है।
कैमरून राष्ट्रीय फुटबाल टीम के 30 वर्षीय कप्तान पिछले वर्ष ही ट्रेबजोन क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने कैमरून के लिए 58 मैच खेले हैं।
dharmpath.com dharmpath