क्रुआलाम्पुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी यू जियाओहान पर विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ने डोपिंग के चलते सात महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। उन्हें पिछले साल दक्षिण कोरिया में हुए 28वें ग्रीष्म कालीन खेलों में डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था।
बीडब्ल्यूएफ की डोपिंग मामलों की सुनवाई करने वाली समिति ने उन पर प्रतिबंध लगाया है।
डोपिंग की जांच के लिए उनका नमूना पिछले साल 12 जुलाई को लिया गया था। नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने के बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बीडब्ल्यूएफ समिति ने यू के कानूनी प्रतिनिधि की बातों को सुना और पाया की खिलाड़ी ने धोखा देने या प्रदर्शन में सुधार के लिए दवा का सेवन नहीं किया था।”
बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय महासंघ (एफआईएसयू) ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन पाते हुए खिलाड़ी को अयोग्य घोषित कर दिया था। टीम स्पर्धा में चीन का अयोग्य घोषित कर दिया गया था। टीमों के स्थान को दोबारा तय किया गया था।”
बयान मे आगे कहा गया है, “30 जनवरी 2016 को अपील करते हुए यू ने समिति के सामने यह माना था कि प्रतिबंधित दवा के अंश उनके नमूने में मौजूद थे। साथ ही उन्होंने यह भी माना था कि उन्होंने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने अपने बचाव में कहा है कि उन्होंने यह अनजाने में किया।”
बयान में बताया गया है, “अंत में खिलाड़ी पर सात महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath