चीनी बॉक्स ऑफिस पर ‘कुंग फू योगा’ का शानदार प्रदर्शन

बीजिंग , 8 फरवरी (आईएएनएस)। हांग-कांग के एक्शन अभिनेता जैकी चेन और बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ चीनी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कमाई के मामले में फिल्म पहले स्थान पर काबिज है। यह फिल्म भारत और चीन के बीच हुए तीन फिल्मों के निर्माण समझौते का हिस्सा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चाइना फिल्म न्यूज के हवाले से बताया कि फिल्म ने इस सप्ताहांत पांच फरवरी तक 96.3 करोड़ युआन (14 करोड़ डॉलर) की कमाई कर शीर्ष पर कायम है।

वहीं फिल्म ‘जर्नी टू द वेस्ट : द डेमंस स्ट्राइक बैक ‘ दूसरे स्थान पर काबिज है। फिल्म ने इस सप्ताह 82.2 करोड़ युआन कमाए। 28 जनवरी को रिलीज होने के बाद से फिल्म अब तक 1.4 अरब युआन की कमाई कर चुकी है।

लेखक हान हान निर्देशित चीनी फिल्म ‘डकवीड’ तीसरे स्थान पर काबिज है। फिल्म ने इस सप्ताह 50.3 करोड़ युआन की कमाई की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493