बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका की सुपर हीरो फिल्म ‘एक्स मेन : एपोकैलिप्स’ का पिछले सप्ताहांत चीन के बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम रहा। इसने पांच जून को समाप्त हुए सप्ताह में करीब 38.7 करोड़ युआन (5.89 करोड़ डॉलर) की कमाई की।

चाइना फिल्म न्यूज की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार ‘एलिस थ्रू द लुकिंग ग्लास’ दूसरे स्थान पर रही, जिसने 14.7 करोड़ युआन का कारोबार किया।
‘द एंग्री बर्ड मूवी’ तीसरे स्थान पर रही, जिसने पिछले सात दिनों में 12.68 करोड़ युआन की कमाई की। सुपरहीरो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ ने 2.44 करोड़ युआन का कोराबार करते हुए चौथे स्थान हासिल किया। छह मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कुल 1.248 अरब डॉलर की कमाई की है।
वहीं शैलीन वूडली और थियो जेम्स अभिनीत फिल्म ‘द डाइवरजेंट सीरीज : एलीगियांट’ पांचवें स्थान पर रही, जिसने बीते सप्ताह 1.21 करोड़ डॉलर की कमाई की।
dharmpath.com dharmpath