चीनी महिला को तंजानिया में 15 साल की जेल

दोदोमा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अफ्रीका के कुख्यात तस्करों में से एक मानी जाने वाली और ‘क्वीन ऑफ आइवरी’ के रूप में जानी जाने वाली चीन की एक महिला को तंजानिया में 15 साल की जेल की सजा हुई है।

अधिकारियों ने सीएनएन को यह जानकारी दी।

तंजानिया की अदालत ने मंगलवार को यांग फेंग ग्लान (70) को 860 हाथी दांतों की तस्करी का दोषी पाया। अधिकारियों ने इसकी कीमत 64.5 डॉलर बताई है।

यांग को उसकी तंजानिया की सह-आरोपी सालिवियस फ्रांसिस माटेम्बो और मैनास जूलियस फिलेमन के साथ सजा सुनाई गई।

तंजानिया के सार्वजनिक अभियोजन के निदेशक ने यांग पर पूर्वी अफ्रीका और चीन के बीच एक सप्लाई चेन चलाने का आरोप लगाया। वह दुनिया भर में हाथी दांत पहुंचाने के लिए चीनी और तंजानियाई अभिजात वर्ग के साथ संबंध होने का फायदा उठाती थी।

यांग को 28 सितंबर, 2015 को दार अस सलाम में गिरफ्तार किया गया था।

यांग 1975 में तंजानिया में एक चीनी कंपनी के अनुवादक के रूप में आई थी।

गिरफ्तारी से पहले उसने तंजानिया-चीन अफ्रीका व्यापार परिषद की जनरल सेक्रेटरी के रूप में भी काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493