चीनी युआन की विनिमय दर सही रास्ते पर : आईएमएफ

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का कहना है कि चीन की मुद्रा युआन की विनिमय दर मूल सिद्धांतों और वांछित नीतियों के हिसाब से ही है।

आईएमएफ ने अपनी नवीनतम बाहरी कारक रपट में शुक्रवार को कहा, “युआन समग्र आकलन के स्तर के करीब जाने के बाद मूल सिंद्धातों और वांछित नीतियों के साथ बना हुआ है।”

पीपल्स डेली की रपट में कहा गया है कि रपट के मुताबिक, साल 2016 में औसत वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (आरईईआर) में 2015 की तुलना में 5.1 फीसदी की गिरावट आई है, जो डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।

आईएमएफ के शोध विभाग के प्रमुख लुईस काबेडू ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि चीन की नीतियां, जो विकास को स्थिर करने के लिए लाई गईं है, उससे युआन का मूल्य बढ़ा, पूंजी का बाहर जाना कम हुआ, तथा विदेशी मुद्रा आरक्षित हानि को दूर करने में मदद मिली।

पीपल्स डेली ने आईएमएफ की रपट के हवाले से कहा कि साल 2016 की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में चीन के चालू खाते का अधिशेष घटकर 1.7 फीसदी हो गया है, जो साल 2007 में जीडीपी का 10 फीसदी था।

आईएमएफ को उम्मीद है कि अगर चीन सुधार को आगे बढ़ाता है तो उसका चालू खाते का अधिशेष लगातार कम होता रहेगा।

चीन के विदेशी मुद्रा कोष में साल 2015 और 2016 में गिरावट के बावजूद आईएमएफ का अनुमान है कि इसका वर्तमान स्तर चीन के लिए पर्याप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493