चीनी राष्ट्रपति का पुर्तगाल में अधिक निवेश का आह्वान

ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल में बैठक के दौरान शी ने कोस्टा से कहा कि दोनों ही देशों को निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और अधिक संभावनाएं तलाशने की जरूरत है।

शी ने कहा कि चीन, पुर्तगाल में निवेश को प्रोत्साहित करने और वित्त, बीमा, स्वास्थ्य देखभाल तथा बुनियादी सुविधाओं सहित अन्य क्षेत्रों में इसके विस्तार को लेकर उत्सुक है।

उन्होंने समुद्री सहयोग का आान करते हुए कहा कि चीन बेल्ट एंड रोड पहल में पुर्तगाल की भागीदारी का समर्थन करता है और दोनों देशों को समुद्री अनुसंधान और बंदरगाह रसद में सहयोग के लिए प्रोत्साहित करता है।

कोस्टा इस समय चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। शनिवार से शुरू हुई इनकी यह यात्रा बुधवार तक जारी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493