ली ने चीनी सरकार और नागरिकों की ओर से ग्रैंड पैलेस में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक सफेद पुष्पमाला अर्पित की और संवेदना-पंजिका पर हस्ताक्षर किए।
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री नारोंग पिपातानासाई के साथ बैठक में ली ने कहा कि दोनों देश दिवंगत नरेश और शाही परिवार के लंबी अवधि तक समर्थन के बगैर द्विपक्षीय संबंधों के विकास का लाभ नहीं उठा सकते थे। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक सहयोगी भागीदारी के विकास को आगे बढ़ाना ही दिवंगत नरेश को सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि होगी।
नारोंग ने चीनी राष्ट्रपति के एक विशेष दूत के रूप में दिवंगत नरेश को श्रद्धांजलि देने के लिए बैंकॉक आए ली को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाती है।
dharmpath.com dharmpath