चीनी राष्ट्रपति क्यूबा के विशेष राजदूत से मिले

शी ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा (पीसीसी) के केंद्रीय समिति के सदस्य वाल्डेस का स्वागत किया।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी ने वाल्डेस को क्यूबा में सातवीं कांग्रेस की बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाओं को फिदेल कास्त्रो और राउल कास्त्रो तक पहुंचाने का आग्रह किया।

शी ने कहा कि चीन और क्यूबा के बीच संबंध अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में परिवर्तनों की कसौटी पर कायम रहे हैं। दोनों देशों ने आम आदर्श को साझा करते हुए एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव बनाए रखा है।

दो साल पहले क्यूबा की अपनी राज्यकीय यात्रा को याद करते हुए शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है दोनों पक्ष अपनी मित्रता मजबूत और सहयोग को बढ़ावा देंगे।

वहीं, वाल्डेस ने कहा कि क्यूबा ने चीन के साथ अपनी पारंपरिक मित्रता को संजोया है और क्यूबा का नया नेतृत्व इन दो दलों और दोनों देशों के बीच के संबंधों को काफी महत्व देता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493