चीनी राष्ट्रपति शी ब्रिटेन दौरे के बाद वतन लौटे

शी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निमंत्रण पर वहां गए थे। पिछले 10 वर्षो में किसी चीनी राष्ट्रपति का यह पहला ब्रिटेन दौरा रहा।

शी के 19-23 अक्टूबर के ब्रिटेन दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ’21वीं सदी के वैश्विक समग्र रणनीतिक साझेदारी’ पर सहमति बनी। उन्होंने इस पर भी सहमति जताई कि शी की इस यात्रा से चीन-ब्रिटेन संबंध के सुनहरे युग की शुरुआत हुई है, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

शी ने लंदन के अलावा उत्तरी इंगलैंड के मैनचेस्टर का भी दौरा किया, जहां वह मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में नेशनल ग्राफेन इंस्टीटयूट भी गए। यहां उन्होंने मैनचेस्टर से बीजिग के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की योजना की घोषणा भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493