चीनी वैज्ञानिकों ने शुरू किया 49वां महासागर अभियान

बीजिंग, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी शोध जहाज ‘शियांगयांगहोंग 10’ वैज्ञानिकों के साथ चीन के 49वें महासागर अभियान के लिए रवाना हुआ। जहाज दक्षिणपश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हिंद महासागर में पॉलीमेटलिक सल्फाइड जमाराशियों का पता लगाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जहाज पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत जौशान से रवाना हुआ। जहाज 200 से ज्यादा कर्मियों को लेकर 250 दिनों की यात्रा पर निकला है और 25 हजार समुद्री मील का सफर तय करेगा।

मुख्य वैज्ञानिक ताओ चुन्हुई के अनुसार, वैज्ञानिक पॉलिमेलेटल सल्फाइड के सर्वेक्षण समेत जैविक जीन संसाधनों के नमूने, वायु-समुद्र प्रवाह का निरीक्षण और समुद्र संरचनाओं का अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं।

ताओ ने कहा, “इस यात्रा की एक प्रमुख विशेषता यह है कि हम अपने वैज्ञानिक अभियान में पर्यावरण की निगरानी में कदम रखेंगे और महासागर के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देंगे।”

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान गहरे समुद्र में अन्वेषण के लिए मानव रहित पनडुब्बी क्यानलोंग 2 और पानी के नीचे ग्लाइडर जैसे उन्नत उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493