चीनी शराब कंपनी का सैन फ्रांसिस्को संग समझौता

गुइयांग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के शीर्ष शराब ब्रांड क्विचो मोताई ने व्यापार, निवेश, संस्कृति और पर्यटन में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सैन फ्रांसिस्को सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह प्रतिधिमंडल चीन के दौरे पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्विचो मोताई समूह के अध्यक्ष युआन रेंगुओ ने कहा कि एमओयू पर शनिवार को हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत, मोताई अपनी ब्रिकी बढ़ाने के लिए सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यालय खोलेगी और अमेरिकी बाजारों में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाएगी।

सैन फ्रांसिस्को के मेयर एडविन एम. ली ने कहा कि यह समझौता चीन और अमेरिका की भावी पीढ़ियों के बीच द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493