स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बीते एक साल के दौरान पहली बार संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक दक्षिण लाइबेरिया के सिनो काउंटी इलाके में गश्ती करते दिखे। यह इलाका घने जंगलों से घिरा है और सड़कों की बदहाली के लिए जाना जाता है।
अशांत इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था बेहद खराब है, क्योंकि भूमि तथा श्रम प्रबंधन विवाद के कारण स्थानीय नागरिकों के बीच अक्सर झड़पें होती रहती हैं।
संयुक्त राष्ट्र, जर्मनी, यूक्रेन, किर्गिस्तान तथा अन्य देशों के प्रेक्षकों के साथ चीनी शांति सैनिकों ने आसमान और जमीन पर गश्ती में भाग लिया और 220 किलोमीटर के दायरे में हवाई गश्त की, जबकि चार घंटे तक छह किलोमीटर के दायरे में जमीन पर गश्त की।
लाइबेरिया के राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ ने सिनो काउंटी की राजधानी ग्रीनविले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने के दौरान गुरुवार को कहा कि लाइबेरिया की शांति तथा स्थिरता में चीन के शांति सैनिक दंगा पुलिस का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने चीनी शांति सैनिकों की प्रशंसा भी की।
चीन बीते 25 वर्षो से अधिक समय से संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में सक्रिय भागीदार है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के विशेष प्रतिनिधि तथा माली में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख मोंगी हामदी चीन के सेना दिवस (एक अगस्त) के एक दिन पहले शुक्रवार को माली के पूर्वी भाग गाओ में चीनी शांति सैनिकों से मिले और उनकी प्रशंसा की।
dharmpath.com dharmpath