ली ने अपने संदेश में कहा कि 1957 में औपचारिक संबंधों की स्थापना के बाद से चीन और श्रीलंका ने बेहतर और स्थिर विकास देखा है, जो मजबूत होता गया है।
ली ने कहा कि हालिया वर्षो में दोनों देशों ने बेल्ट एवं रोड पहल को एक अवसर के रूप में लिया है, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है और दोनों बेहतर संभावनाओं से भरपूर रिश्ते का लाभ उठा रहे हैं।
वहीं विक्रमसिंघे ने कहा कि सदियों से प्राचीन समुद्री सिल्क रोड के माध्यम से श्रीलंका व चीन के बीच दोस्ती बरकरार रही है और बेल्ड एंड रोड पहल के अंतर्गत यह और मजबूत हुआ है।
विक्रमसिंघे के मुताबिक, श्रीलंका दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए और सहयोग बढ़ाने के लिए चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत व गहरा करने पर काम करेगा।
dharmpath.com dharmpath