चीनी सुपर लीग में ब्राजीलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला

यहां मंगलवार रात आयोजित हुए पुरस्कार समारोह के साथ ही सीएसएल सत्र का आधिकारिक तौर पर समापन हुआ।

एवरग्रांडे क्लब ने सीएसल का पांचवां खिताब हासिल किया। क्लब को इस सत्र में 19 गोल करने के लिए सिल्वर बूट पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

ग्वांगझोउ एवरग्रांडे के मिडफील्डर और ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी रिकाडरे गोलार्ट ने सीएसएल के आखिरी मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

सीएसएल के फाइनल मुकाबले में शनिवार को एवरग्रांडे ने बीजिग गुआन को हराकर पांचवां लीग खिताब हासिल किया था। टूनार्मेट में शनिवार को हुए मुकाबले में ग्वांगझोउ ने बीजिग को 2-0 से मात दी।

क्लब के ब्राजीलियाई कोच लुईज फेलिपे स्कोलारी को सत्र के सबसे बेहतरीन कोच का पुरस्कार मिला। लुईज ने मई में क्लब के कोच का पदभार संभाला था और तब से एवरग्रांडे एक भी मैच नहीं हारी।

सीएसएल की सूची में एवरग्रांडे 67 अंकों के साथ शीर्ष पर है और वह अब दूसरी बार एफसी चैम्पियन लीग खिताब हासिल करने के लिए भी तैयार है।

लीग के पुरस्कार समारोह में शेंडोंग लुनेग क्लब के फारवर्ड और ब्राजीलियाई खिलाड़ी अलोइसियो डोस सैंटोस गोनकाल्वस को गोल्डन बूट पुरस्कार दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493