बीजिंग, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जिबूती में सैन्य अड्डा स्थापित करने के लिए चीनी सैनिक अफ्रीका के लिए रवाना हो चुके हैं। चीन से बाहर यह इस तरह का पहला चीनी सैन्य अड्डा होगा।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा अफ्रीका में नए सैन्य अड्डे के प्रभारी के विदाई समारोह के बाद सैनिकों तथा सैन्य उपकरणों को लेकर दो जहाज दक्षिणी बंदरगाह झानजियांग से मंगलवार को रवाना हुए।
सेना ने कहा कि यह सैन्य अड्डा मानवीय सहायता मिशन, डाकुओं से जहाजों को बचाने तथा शांति बनाए रखने में अफ्रीका तथा एशिया में चीन के सैन्य अभियान में मदद करेगा।
चीन द्वारा साल 2015 में इस तरह के सैन्य अड्डे में दिलचस्पी दिखाने के बाद बीजिंग ने बार-बार यह दोहराया है कि यह सैन्य विस्तार का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका मकसद अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों के लिए रसद संबंधी मदद तथा समुद्री मार्गो की सुरक्षा करना है।
जिबूती में पहले से ही अमेरिका, फ्रांस तथा जापान के सैन्य अड्डे हैं, जो क्षेत्र के विभिन्न देशों में मानवीय सहायता के लिए आने वाले जहाजों का मार्ग रक्षण करते हैं और समुद्री डाकुओं से सुरक्षा प्रदान ेकरते हैं।
dharmpath.com dharmpath