बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के स्की एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लियू चेंग्लियान और न्यूजीलैंड के ऑडी क्वाट्रो विंटर गेम्स के मुख्य कार्यकारी आर्थक क्लैप ने संयुक्त रूप से मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत चीन के स्कीयर और स्नोबोर्डस 2022 विंटर ओलंपिक से पहले न्यूजीलैंड विंटर गेम्स को एक प्रशिक्षण आधार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस ज्ञापन में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि चीन के स्कीअर साल 2017 से 2021 तक न्यूजीलैंड में प्रशिक्षण ले सकते हैं।
इस समझौते के तहत चीन का टेलीविजन चैनल ‘सीसीटीवी’ इन खेलों को चैनल पर दिखाएगा और इसके बदले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी चीनी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में मदद करेंगे।
ऑडी क्वाट्रो विंटर गेम्स के प्रमुख आर्थर क्लैप ने कहा कि इस समझौते से दोनों ही पक्ष लाभान्वित होंगे। इससे न्यूजीलैंड को चीन में स्की उद्योग में सबसे आगे रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ अगर चीन के लोग स्कीइंग में रुचि दिखाएंगे तो वे न्यूजीलैंड का चयन करेंगे। विशेष रूप से आमदनी के लिहाज से यह मध्य ओटागो के लिए काफी फायदेमंद होगा।
चीन 2022 विंटर ओलंपिक की मेजबान करेगा। इसलिए चीन स्की उद्योग में निवेश कर रहा है और उसका लक्ष्य 30 लाख स्कीअर और स्नोबोर्डर्स को शामिल करना है।
dharmpath.com dharmpath