चीनी स्पेस लैब रविवार को करेगा पृथ्वी के वायुमंडल में वापसी

पेरिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) का कहना है कि निष्क्रिय चीनी अंतरिक्ष केंद्र (स्पेस लैब) तियांगोंग-1 रविवार की रात तक पृथ्वी के वायुमंडल में वापस लौट आएगा।

पेरिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) का कहना है कि निष्क्रिय चीनी अंतरिक्ष केंद्र (स्पेस लैब) तियांगोंग-1 रविवार की रात तक पृथ्वी के वायुमंडल में वापस लौट आएगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, अंतरिक्ष केंद्र के गिरने का अनुकरण करने वाले अंतर्राष्ट्रीय अभियान का प्रबंधन करने वाली पेरिस स्थित एजेंसी ने शनिवार को कहा कि अंतरिक्ष केंद्र के पृथ्वी के वायुमंडल में वापसी के समय और स्थिति में लगातार तीव्र परिवर्तन हो रहा है।

एजेंसी के मुताबिक, अंतरिक्ष केंद्र के टुकड़ों से किसी को खतरे की संभावना कम है।

ईएसए ने बताया कि 2011 में लांच किया गया तियांगोंग-1 मार्च 2016 में काम करना बंद कर दिया था। एजेंसी के मुताबिक, इसके पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश नियंत्रित नहीं होगा। तियांगोंग के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश पर यह बिखर जाएगा और इसके कुछ ही हिस्से धरातल पर पहुंचेंगे। लेकिन ये हिस्से समुद्र में या निर्जन क्षेत्र में गिरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493