चीन अंतरिक्ष केंद्र माड्यूल को 2018 तक प्रक्षेपित करेगा

इस संघ से जुड़े एक प्रमुख अनुसंधान संस्थान के एक प्रवक्ता वांग झोंगयांग ने बताया कि इसके बाद दो अन्य प्रयोगशालाओं को भेज दिया जाएगा। जिसके बाद यह प्रयोगशालाएं कोर माड्यूल तियानही-1 के साथ जुड़ जाएंगी।

वांग ने इस अंतरिक्ष केंद्र का निर्माण कार्य साल 2022 तक पूरी होने की उम्मीद जताई है।

इस अंतरिक्ष केंद्र में कोर माड्यूल के साथ 20-20 टनों की दो प्रयोगशालाएं स्थापित होने की उम्मीद जताई गई है।

देश का पहला मालवाहक अंतरिक्ष यान तियानझाऊ-1 को साल 2017 में तियानगोंग-2 के साथ कुछ अन्य तंत्रों की जांच के लिए भेजा जाएगा।

वांग ने कहा, एक बार जब इस अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन शुरू हो जाएगा। उसके बाद चीन हबल स्पेस टेलीस्कोप के समान एक स्पेस टेलीस्कोप को भी प्रक्षेपित करेगा। इसका एक अलग स्थान होगा और यह अंतरिक्ष स्टेशन के साथ-साथ कक्षा को भी साझा करेगा।

चीन ने अपनी पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला को 1 सितंबर 2011 में शुरू किया था।

तियानगोंग-1 ने साढ़े चार सालों के अपने मिशन को पूरा करने के बाद 1 मार्च को अपनी सेवाएं पूरी कर ली हैं। यह अभी भी कक्षा में घूम रहा है, हालांकि यह वातावरण में जलने से पहले आने वाले महीनों में धीरे-धीरे नष्ट होता जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493