चीन : अन्हुई में पारंपरिक ओपेरा को संरक्षण देने का प्रयास शुरू

हेफेई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत के अधिकारी परंपरागत ओपेरा के प्रति दर्शकों की घटती संख्या और कम होते प्रभाव के मद्देनजर इसे संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक अज्ञात अधिकारी ने शनिवार को कहा कि संस्कृति से संबंधित प्रांतीय विभाग ने ओपेरा को प्रांत की सांस्कृतिक विकास स्कीम का हिस्सा बनाने लिए एक योजना बनाई है और पर्याप्त रूप से वित्तीय सहायता मुहैया कराने का संकल्प लिया है।

अधिकारी ने बताया कि योजना के अनुसार, ओपेरा को तीन श्रेणियों में रखा जाएगा, हुआंगमेई ओपेरा पहली श्रेणी में रखा जाएगा और कम प्रसिद्ध लेकिन प्रमुख ओपेरा अन्हुई ओपेरा को दूसरी श्रेणी में रखा जाएगा और तीसरी श्रेणी में तेजी से लुप्त होते जा रहे या छोटे ओपेरा मंडलियों को रखा जाएगा। हर श्रेणी के लिए अपनी अलग-अलग विशिष्ट विकास योजना निर्धारित की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493