दोनों पक्षों ने सहयोग पर ध्यान देने और अपने मतभेदों को उचित रूप से दूर करने के लिए निरंतर काम करने पर जोर दिया।
वांग ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए चीन और अमेरिका निकट भविष्य में रणनीतिक एवं आर्थिक वार्ता और उच्चस्तरीय विचार-विमर्श करेंगे। इसके साथ ही पूर्वी चीन के हांग्झू में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दोनों देश मिलकर तैयारियां कर रहे हैं।
वांग ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि अमेरिका एक चीन नीति का पालन करते हुए ताइवान मुद्दे को उचित रूप से संभालेगा।
उन्होंने कहा कि सीरिया में शांति के लिए चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के पूर्ण क्रियान्वयन में सहयोग कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath