‘चीन, अमेरिका के साझा हित’

दावोस(स्विट्जरलैंड), 18 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष सहायक ने यहां स्विस स्की रिसॉर्ट में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अमेरिका और चीन के बीच साझा हित पर प्रकाश डाला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप के सहायक और जन संपर्क निदेशक एंथोनी स्कारमुकी ने डब्ल्यूईएफ के सभापति फिलिप रोसलर से मंगलवार को कहा, “चीनियों और अमेरिकियों के साझा हित हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि हमें एक मजबूत द्विपक्षीय संबंध की जरूरत है।”

इसी दिन वैश्वीकरण के भविष्य पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी अपना वहुप्रतीक्षित भाषण दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर स्कारमुकी ने कहा, “मैं चीन का सम्मान करता हूं। निश्चित तौर पर मैं चीन के राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं और हम चीन के साथ अभूतपूर्व संबंध चाहते हैं।”

शी ने मंगलवार को आर्थिक वैश्वीकरण की रूपरेखा तय करने और वैश्विक आर्थिक प्रगति, सहयोग, शासन और विकास के नए मॉडल बनाने का आह्वान किया था।

ट्रंप ऐसे समय में सत्ता में आए हैं, जब अन्य देश राष्ट्रवाद के उठते ज्वार-भाटा, लोकलुभावनवाद, व्यापार संरक्षणवाद और वैश्वीकरण से पीछे हटने के आग्रहों से जूझ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493